प्रसव के बाद क्यों झड़ने लगते हैं बाल, जानें कारण और समाधान
डिलीवरी के बाद शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन का स्तर अचानक गिरने लगता है. इससे बालों की जड़ें कमजोर होती है.
शिशु के जन्म के बाद सारा ध्यान बच्चे पर होता है. मां के शरीर में आयरन और कैल्शियम की भारी हो जाती है.
शिशु के रात भर जागने से मां की नींद पूरी नहीं होती. तनाव और थकान बाल झड़ने का कारण बन जाते हैं.
बालों को बचाने के लिए डाइट में विटामिन C और D जरूर शामिल करें. यह बालों के लिए संजीवनी है.
खाने में दाल, अंडा, दूध, पनीर और सोया शामिल करें. हरी सब्जियां, चुकंदर और अनार खून लेना ठीक है.
हफ्ते में कम से कम एक बार बालों की हल्की मालिश जरूर करें. इससे स्कैल्प में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ता है.
जब बच्चा सोए, तब आप भी सोने की कोशिश करें. नींद पूरी होने से स्ट्रेस हार्मोन कम होंगे और बाल झड़ना रुकेगा.
अगर बाल बहुत ज्यादा झड़ रहे हैं तो घरेलू उपायों के साथ डॉक्टर से संपर्क करें. वे कुछ सप्लीमेंट्स दे सकते हैं.
याद रखें, यह समस्या अस्थायी है. जैसे-जैसे हार्मोन बैलेंस होंगे और डाइट सुधरेगी, आपके बाल वापस घने हो जाएंगे.