खाली पेट ब्रेड खाने से क्या होगा? जानेंगे तभी तो छोड़ेंगे
क्या आप जानते हैं कि खाली पेट ब्रेड खाना शरीर के लिए खतरनाक हो सकता है?
ब्रेड में कार्ब्स ज्यादा होते हैं जो तुरंत शुगर में बदल जाते हैं. खाली पेट इसे खाने से ब्लड शुगर बढ़ जाता है.
ब्रेड खाने से पेट भरा महसूस नहीं होता, लेकिन इसके कार्ब्स फैट में बदल जाते हैं. वजन तेजी से बढ़ता है.
सुबह ब्रेड खाने से पित्त और कफ में असंतुलन होता है. इससे शरीर में कमजोरी महसूस होती है.
सफेद ब्रेड (मैदा) में फाइबर बिल्कुल नहीं होता. इसे खाने से पाचन धीमा हो जाता है और कब्ज बढ़ता है.
ब्रेड में विटामिन E और मिनरल्स की कमी होती है. यह पेट भरने के अलावा शरीर को कोई पोषण नहीं देती.
रोजाना ब्रेड खाने से शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, जिससे हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है.
वेब स्टोरी के लिए इसका इस्तेमाल करें
ब्रेड से एनर्जी जल्दी मिलती है, लेकिन वह लंबे समय तक नहीं टिकती. इससे ओवरईटिंग बढ़ती है.
सुबह का नाश्ता पाचन अग्नि को मजबूत करना चाहिए. लेकिन ब्रेड इसे कमजोर करती है.
अपनी सुबह को सेहतमंद बनाएं. ब्रेड की जगह दलिया, ओट्स, पोहा या प्रोटीन युक्त नाश्ता चुनें.