टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-साउथ अफ्रीका की भिड़ंत अहमदाबाद में होगी.

आइए जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने इस मुकाबले में सबसे ज्यादा विकेट लिए हैं.  

अर्शदीप सिंह भारत के खिलाफ 14 मैचों में 23 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए

अर्शदीप की गेंदबाजी के सामने साउथ अफ्रीका के बल्लेबाज अक्सर संघर्ष करते दिखे हैं. 

वरुण चक्रवर्ती साउथ अफ्रीका के लिए 8 मैचों में 22 विकेट लेकर अबूझ पहेली बन गए.

वरुण ने एक पारी में 5 विकेट लेने का कारनामा भी किया है. 

लुंगी एनगिडी साउथ अफ्रीका की ओर से भारत के खिलाफ 9 मैचों में 16 विकेट लेकर सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं.

एनगिडी ने एक बार एक पारी में 4 विकेट भी चटकाए हैं. वर्ल्ड कप 2026 में भी सबसे ज्यादा विकेट उनके नाम है.

केशव महाराज भारत के खिलाफ 16 मैचों में 15 विकेट ले चुके हैं. विकेट लेने के साथ-साथ वह एक किफायती गेंदबाज भी साबित हुए हैं.

भुवनेश्वर कुमार भारत के तीसरे सबसे सफल गेंदबाज हैं, उन्होंने अब तक 12 मैचों में 14 विकेट लिए हैं.

इन पांच गेंदबाजों ने भारत-साउथ अफ्रीका टी20 मुकाबलों में अपनी गेंदबाजी से मैच का रुख बदलने का काम किया है.