हाई से ज्यादा खतरनाक है 'लो शुगर', तुरंत करें ये काम

घंटों कुर्सी पर बैठे रहने की आदत और शारीरिक गतिविधि की कमी शरीर को खोखला कर रही है

यही कारण है कि आज कम उम्र में ही डायबिटीज की बीमारी आम हो गई है.

डायबिटीज में हाई शुगर से ज्यादा खतरनाक लो ब्लड शुगर है जो जानलेवा होता है.

विज्ञान की भाषा में इसे 'हाइपोग्लाइसीमिया' कहते हैं. इसमें रक्त में ग्लूकोज का स्तर ज्यादा गिर जाता है.

दिमाग को ग्लूकोज न मिलने से घातक क्षति पहुंचती है. इससे कोमा जैसी आपातकालीन स्थिति में जा सकता है.

खून में ग्लूकोज का स्तर 70 mg/dL होना चिंता की बात है. यह 40-50 पहुंचे तो 'मेडिकल इमरजेंसी' है.

आयुर्वेद के अनुसार, जरूरत से ज्यादा उपवास करना, 'वात दोष' बढ़ाकर ऊर्जा का असंतुलन पैदा करते हैं.

लो शुगर से बचने के लिए दिन भर में छोटे-छोटे अंतराल पर कुछ न कुछ हेल्दी जरूर खाते रहें.

अचानक शुगर कम होने पर अपनी डाइट में मुलेठी का हल्का काढ़ा, खजूर या किशमिश शामिल करें.

आहार में कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन का सही कॉम्बिनेशन शामिल करें. यह मस्तिष्क को कमजोरी से बचाता है.

लो शुगर के शुरुआती लक्षणों को कभी इग्नोर न करें. हमेशा अपने पास कुछ मीठा रखें और अपनी दिनचर्या को संतुलित बनाएं.