शहरों के मुकाबले गांव में कार बिक्री के रिकॉर्ड क्यों टूटे?
ऑटोमोबाइल बाजार के लिए फरवरी 2026 ऐतिहासिक रहा. पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.
FADA के आंकड़ों के मुताबिक, कारों की खुदरा बिक्री में सालाना आधार पर 26.12% की बढ़ोतरी दर्ज की गई है.
फरवरी के महीने में कुल 3.94 लाख पैसेंजर गाड़ियां बिकीं. यह अब तक के इतिहास का सबसे सफल फरवरी है.
सबसे बड़ी खबर यह है कि ग्रामीण इलाकों में मांग 34.21% बढ़ी, जबकि शहरी बाजारों में यह ग्रोथ 21.12% रही.
किसानों के पास बेहतर नकदी, शादियों का सीजन और जीएसटी सुधारों ने खरीदारी को आसान बना दिया है.
सिर्फ कारें ही नहीं, टू-व्हीलर सेगमेंट में भी 25.02% की बढ़त देखी गई. फरवरी में कुल 17 लाख वाहन रजिस्टर्ड हुए.
खेती-किसानी में तेजी का संकेत! ट्रैक्टर की बिक्री में सबसे ज्यादा 36.35% का उछाल आया है जो मजबूती दिखाता है.
व्यापारिक गतिविधियों में तेजी के कारण कॉमर्शियल व्हीकल्स की बिक्री 1 लाख के पार (28.89% वृद्धि) पहुंच गई है.
आने वाले दिनों में नवरात्रि, रमजान, उगादी और ईद जैसे त्योहारों के कारण मार्च में भी बंपर बिक्री की उम्मीद जताई जा रही है.
मार्च के बाद अप्रैल-मई में बाजार थोड़ा सुस्त रह सकता है. फेस्टिव सीजन के खत्म होने का असर मांग पर पड़ने के संकेत हैं.