LPG महंगी हो गई, तो क्या इलेक्ट्रिक कुकर है समाधान?
पिछले कुछ समय से दुनियाभर में गैस सप्लाई को लेकर हलचल बनी हुई है. खासकर खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव का असर सीधे तौर पर ऊर्जा बाजार पर पड़ा है
इसी बीच ऑनलाइन शॉपिंग प्लेटफॉर्म्स पर छोटे इलेक्ट्रिक कुकिंग उपकरणों की मांग अचानक बढ़ गई है
ऑनलाइन प्लेटफॉर्म मीशो पर एक ऐसा किचन गैजेट काफी चर्चा में है, जिसकी शुरुआती कीमत करीब 499 रुपये बताई जा रही है
इसे लोग “इलेक्ट्रिक कुकर” या “इलेक्ट्रिक केटल” दोनों नामों से सर्च कर सकते हैं. देखने में यह छोटा सा उपकरण होता है, लेकिन इसका इस्तेमाल कई तरह के खाने बनाने के लिए किया जा सकता है
यह डिवाइस खासतौर पर उन लोगों के लिए उपयोगी हो सकता है जो कम बजट में खाना पकाने का विकल्प चाहते हैं
इस इलेक्ट्रिक कुकर की एक खास बात यह भी है कि इसमें दो छोटे कंटेनर या बॉक्स दिए जाते हैं. इसका फायदा यह होता है कि एक ही समय में दो अलग-अलग चीजें पकाई जा सकती हैं
इस तरह के इलेक्ट्रिक कुकर का इस्तेमाल करना भी काफी आसान बताया जाता है. इसमें सबसे पहले पानी डालना होता है, फिर खाने की सामग्री कंटेनर में रखनी होती है
इसके बाद सिर्फ एक बटन दबाने पर मशीन काम करना शुरू कर देती है