मोबाइल रिचार्ज की बढ़ती कीमतों के बीच अगर कोई ऐसा प्लान मिल जाए जो कम खर्च में कई महीनों तक चल जाए, तो यूजर्स की दिलचस्पी बढ़ जाती है
टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel भी अपने ग्राहकों के लिए ऐसा ही एक प्रीपेड प्लान लेकर आई है, जिसकी कीमत 548 रुपये है और वैलिडिटी पूरे 84 दिन यानी लगभग तीन महीने की मिलती है
यह प्लान खासतौर पर उन यूजर्स के लिए फायदेमंद माना जा रहा है जिन्हें बार-बार रिचार्ज करने की झंझट पसंद नहीं है
548 रुपये वाले इस प्लान में सबसे बड़ी सुविधा है अनलिमिटेड कॉलिंग. यानी यूजर देश में किसी भी नेटवर्क पर बिना अतिरिक्त शुल्क के कॉल कर सकते हैं
सिर्फ कॉलिंग ही नहीं, इस प्लान में मैसेज और इंटरनेट की सुविधा भी दी जा रही है. यूजर्स को कुल 900 SMS मिलते हैं, जिन्हें पूरे 84 दिनों के दौरान इस्तेमाल किया जा सकता है
इस प्लान की एक दिलचस्प बात यह भी है कि इसके साथ Adobe Express का प्रीमियम एक्सेस भी मिलता है. इसकी कीमत करीब 4,000 रुपये बताई जाती है और Airtel यूजर्स को यह 12 महीने की वैलिडिटी के साथ ऑफर किया जा रहा है
इसके अलावा Airtel इस प्लान में अपनी लोकप्रिय Hello Tunes सर्विस भी देता है
अगर आप भारी इंटरनेट इस्तेमाल नहीं करते और मुख्य रूप से कॉलिंग के लिए फोन रखते हैं, तो 548 रुपये का यह प्लान अच्छा विकल्प हो सकता है