जानें रणवीर सिंह की ‘धुरंधर’ में कौन है नया चेहरा, जीता फैंस का दिल
आदित्य धर की हालिया फिल्म धुरंधर: द रिवेंज ने साल की सबसे चर्चित फिल्मों में अपनी जगह बना ली है
फिल्म की कहानी और रणवीर सिंह की दमदार एक्टिंग तो लोगों को भा ही रही है, लेकिन साथ ही कुछ नए चेहरों ने भी दर्शकों का ध्यान खींचा है
इनमें सबसे ज्यादा चर्चा उदयवीर संधू को लेकर हो रही है
फिल्म में उदयवीर, रणवीर सिंह के दोस्त गुरबाज सिंह यानी पिंडा के रोल में नजर आए हैं. फिल्म के इस हिस्से ने उन्हें ना सिर्फ पहचान दिलाई, बल्कि उनके करियर में नई उम्मीदें भी जगाई हैं
उदयवीर संधू पंजाब के अमृतसर के रहने वाले हैं. अक्षय कुमार के साथ गोल्ड में उनका रोल और इम्तियाज अली की चमकीला जैसी फिल्मों में काम करना उन्हें पहले से इंडस्ट्री में पहचान दिला चुका था
इसके अलावा आलिया भट्ट के साथ विज्ञापन में स्क्रीन शेयर करना उनके करियर की एक और स्ट्राइक रहा
उदयवीर संधू के इंस्टाग्राम पर अब 22 हज़ार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं, और उनके लुक्स व स्टाइल के कारण उनकी फैन फॉलोइंग लगातार बढ़ती जा रही है
फिल्म में उनकी एक्टिंग ने साबित कर दिया कि ये सिर्फ दिखावे के लिए नहीं, बल्कि असली टैलेंट के दम पर आगे बढ़ सकते हैं