महाअष्टमी पर किए ये उपाय बदल देंगे आपकी किस्मत!

नवरात्रि की अष्टमी और नवमी सबसे ज्यादा खास मानी जाती हैं. इन दिनों की पूजा जल्दी फल देने वाली मानी जाती है.

अष्टमी को महाअष्टमी कहा जाता है. इस दिन मां दुर्गा की विशेष पूजा करने से जीवन के संकट दूर होते हैं.

सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करें. इसके बाद घर के मंदिर में मां जगदंबा की स्थापना करें.

पूजा करते समय मां दुर्गा के मंत्रों का जाप जरूर करें. इससे मन शांत रहता है और पॉजिटिव एनर्जी मिलती है.

शाम के समय माता रानी को 16 श्रृंगार अर्पित करें. यह बहुत शुभ और फलदायी माना जाता है.

माता को पानी वाला नारियल जरूर चढ़ाएं. यह समृद्धि और खुशहाली का प्रतीक माना जाता है.

लौंग के 9 फूल अर्पित करें और मंत्र जाप करें. ऐसा करने से आर्थिक तंगी और परेशानियां दूर होती हैं.

महाअष्टमी पर कन्या पूजन करना बेहद जरूरी माना जाता है. छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप माना जाता है.

पूरे नवरात्रि में नियम और संयम का पालन करें. इससे घर में सुख-शांति और बरकत बनी रहती है.