कब है महानवमी? जानें कन्या पूजन की शुभ तिथि?
चैत्र नवरात्रि अब समापन की ओर है. ये 9 दिन मां दुर्गा की भक्ति और साधना के लिए बेहद खास माने जाते हैं.
अष्टमी और नवमी तिथि को सबसे ज्यादा महत्वपूर्ण माना जाता है. इन दिनों पूजा करने से विशेष फल मिलता है.
2026 में 26 मार्च को
दुर्गा अष्टमी औ
र 27 मार्च को महानवमी (राम नवमी) मनाई जाएगी.
कन्या पूजन दोनों दिन किया जा सकता है. कुछ लोग अष्टमी पर करते हैं, तो कुछ नवमी पर.
कन्या पूजन में छोटी बच्चियों को मां दुर्गा का रूप मानकर उनकी पूजा की जाती है.
मान्यता है कि कन्याओं में मां दुर्गा के नौ रूपों का वास होता है, इसलिए उनका आशीर्वाद बहुत खास माना जाता है.
अष्टमी कन्या पूजन मुहूर्त:
सुबह 6:12 से 7:51 तक
और 10:56 से 3:32 तक
नवमी कन्या पूजन मुहूर्त:
सुबह 6:17 से 3:24 तक शुभ योग
अभिजित मुहूर्त: 12:02 से 12:51
पूजन विधि:
कन्याओं के पैर धोकर तिलक लगाएं, भोजन कराएं और उपहार देकर उनका आशीर्वाद लें.