केवल मौज-मस्ती नहीं, बीमारियों की काल है स्विमिंग; जानें कैसे?

भीषण गर्मी और लू से बचने के लिए तैराकी सबसे आनंददायक विकल्प है. यह फिटनेस का पावरहाउस भी है.

पानी का 'उत्प्लावन बल' शरीर के वजन को कम कर देता है. इससे जोड़ों पर दबाव न के बराबर पड़ता है.

गठिया, घुटनों के दर्द या हड्डियों की कमजोरी में तैराकी एक सुरक्षित और सबसे प्रभावी व्यायाम है.

तैराकी हृदय स्वास्थ्य को बेहतर बनाती है और शरीर की ऑक्सीजन ग्रहण करने की क्षमता बढ़ाती है.

नियमित स्विमिंग से हाई ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी पुरानी बीमारियों को नियंत्रित करने में मदद मिलती है.

पानी का प्रतिरोध जिम की मशीनों जैसा काम करता है. इससे मांसपेशियों की ताकत, लचीलापन बढ़ता है.

पानी में उतरते ही शरीर में एंडोर्फिन, डोपामाइन और सेरोटोनिन जैसे 'हैप्पी हार्मोन्स' रिलीज होते हैं.

स्विमिंग पूल या झीलों जैसे 'ब्लू स्पेस' में समय बिताने से कोर्टिसोल का स्तर तेजी से गिरता है.

वॉटर एक्सरसाइज मूड अच्छा रहता है और रात में नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है.

बुजुर्गों के लिए ग्रुप स्विमिंग एक बेहतरीन गतिविधि है. यह मानसिक स्वास्थ्य को मजबूत बनाती है.

गर्मियों में तैराकी शरीर को भीतर से ठंडा रखती है. यह आपको डिहाइड्रेशन से बचाता है.

चाहे उम्र 8 हो या 80, तैराकी हर किसी के लिए वरदान है. तो अब लहरों के साथ अपनी सेहत को नई ऊंचाई दें.