गर्मी में भी चमकेगा चेहरा! जानिए ठंडी-ठंडी ग्लोइंग स्किन के आसान देसी नुस्खे

गर्मियों में तेज धूप, धूल और पसीने के कारण त्वचा को खास देखभाल की जरूरत होती है.

इस मौसम में स्किन पर टैनिंग, मुंहासे और दाग-धब्बों जैसी समस्याएं बढ़ सकती हैं.

त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रखने के लिए कुछ नेचुरल चीजों का इस्तेमाल फायदेमंद होता है.

एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक, नमी और ग्लो देने में मदद करता है.

गुलाब जल स्किन को फ्रेश रखता है और अतिरिक्त तेल को हटाकर पोर्स साफ करता है.

मुल्तानी मिट्टी चेहरे की गंदगी, डेड स्किन और ऑयल को हटाकर त्वचा को साफ और चमकदार बनाती है.

खीरे का रस त्वचा को ठंडक देता है और डार्क सर्कल व टैनिंग कम करने में मदद करता है.

दही में मौजूद लैक्टिक एसिड त्वचा को मुलायम बनाकर दाग-धब्बों को हल्का करता है.

गर्मियों में सही स्किन केयर रूटीन अपनाकर आप अपनी त्वचा को हेल्दी और ग्लोइंग बनाए रख सकते हैं.