देसी घी का कमाल! एक चम्मच रोज और सेहत बने मजबूत
बचपन से सुना है कि देसी घी ताकत और दिमाग बढ़ाता है, लेकिन आजकल लोग इसे कम खाने लगे हैं.
सही मात्रा और सही समय पर घी खाना बेहद जरूरी है, तभी यह अमृत जैसा लाभ देता है.
देसी घी में ओमेगा-3, विटामिन A, D, E और K होते हैं, जो शरीर को ताकत और एनर्जी देते हैं.
घी याददाश्त बढ़ाने में मदद करता है और दिमाग की कोशिकाओं को मजबूत बनाता है.
यह पाचन शक्ति सुधारता है, कब्ज दूर करता है और भोजन को आसानी से पचाता है.
घी इम्यूनिटी बढ़ाता है और सर्दी-जुकाम से बचाव में मदद करता है. दिल के लिए भी फायदेमंद है, क्योंकि यह अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाता है.
नियमित सेवन से स्किन ग्लो करती है और बाल मजबूत बनते हैं.
सुबह गुनगुने पानी के साथ या रोटी, दाल और खिचड़ी में मिलाकर घी खा सकते हैं.
ध्यान रखें- ज्यादा मात्रा में घी खाने से वजन और कोलेस्ट्रॉल बढ़ सकता है, इसलिए सीमित मात्रा में ही सेवन करें.