गेहूं की रोटी को बनाएं 'सुपरफूड', बस मिलाएं ये चीजें

सिर्फ गेहूं की रोटी शरीर की प्रोटीन की जरूरतों को पूरा करने में पीछे रह जाती है.

अगर गेहूं के आटे में कुछ खास चीजें मिला दी जाएं, तो वह गुना ज्यादा फायदेमंद हो सकती है.

सोयाबीन आटे में थोड़ी मात्रा में मिलाने से रोटी का पोषण स्तर तुरंत बढ़ जाता है.

बेसन मौजूद प्रोटीन और पोषक तत्व शरीर को अतिरिक्त ताकत देते हैं.

रागी का आटा मिलाने से प्रोटीन के साथ कैल्शियम और आयरन भी मिलता है.

किनुआ के आटे में सभी जरूरी 'अमीनो एसिड' पाए जाते हैं. यह मांसपेशियों को मजबूत करता है.

चिया बीज, अलसी और कद्दू के बीजों का पाउडर आटे में मिलाएं. इनमें ओमेगा-3 और फाइबर मिलेगा.

बीजों और मेवों के पाउडर के इस्तेमाल से रोटी पचाना भी काफी आसान हो जाता है.

बादाम और मूंगफली का पाउडर मिलाने से मांसपेशियों की रिकवरी में मदद मिलती है.

मूंग, चना या उड़द दाल पाउडर प्रोटीन बढ़ाने का सबसे प्रभावी और सस्ता तरीका है.

पनीर, दाल या अंकुरित अनाज से बने पराठे प्रोटीन का भी बेहतरीन स्रोत हैं.

वैज्ञानिक शोध बताते हैं कि आटे में इन चीजों को मिलाने से प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाती है.