भीषण गर्मी से बचना है? जानिए 10 आसान और जरूरी टिप्स!
देश के कई हिस्सों में तापमान 40°C के पार पहुच चुका है.
शरीर में पानी की कमी से चक्कर, कमजोरी और सिरदर्द हो सकता है.
लापरवाही भारी पड़ सकती है, इसलिए समय पर इलाज करना बेहद जरूरी है.
ज्यादा प्यास, थकान या कमजोरी को नजरअंदाज न करें.
प्यास न लगे तब भी थोड़ी-थोड़ी देर में पानी जरूर पिएं.
जितना हो सके नींबू पानी, छाछ और नारियल पानी पीजिए शरीर को ठंडक मिलेगी.
12 से 3 बजे के बीच धूप सबसे खतरनाक होती है. बाहर निकलते समय छाता, टोपी या गमछा का इस्तेमाल करें.
ढीले और हल्के रंग के कपड़े शरीर को ठंडा रखते हैं.
ज्यादा तला-भुना खाने से बचें, फल और हरी सब्जियां ज्यादा खाएं.