आजकल सोशल मीडिया पर एक नया और मजेदार ट्रेंड चल रहा है. लोग Earth की असली satellite तस्वीरों में अपना नाम ढूंढ रहे हैं.
ये ट्रेंड NASA ने शुरू किया है. जिसका नाम है “Your Name in Landsat”. इसका मकसद science को लोगों के लिए और interesting बनाना है.
ये टूल असल में क्या करता है? ये आपकी curiosity बढ़ाने के लिए बनाया गया है. ताकि लोग Earth और space science को मजे से समझ सकें.
इसमें खास बात ये है कि आपका नाम किसी लिखावट से नहीं, बल्कि धरती पर दिखने वाले natural Alphabets से बनता है.
जैसे पहाड़, नदियां, बर्फ या जंगल- ऐसे दिखते हैं जैसे A, B, C letters और इन्हीं को जोड़कर आपका नाम बनता है.
सबसे interesting बात- ये सारी फोटो असली सैटेलाइट तस्वीरें होती हैं. यानि जो आप देख रहे हो वो सच में Earth पर मौजूद है.
ये initiative लॉन्च किया गया था Earth Day 2026 के मौके पर ताकि लोग Earth की खूबसूरती और problems दोनों को समझें.
अब जानते हैं इसे करना कैसे है?
सबसे पहले NASA की official website पर जाओ “Your Name in Landsat” page खोलो, अपना नाम type करो (इंग्लिश लेटर्स में)
अब ये Tool अपने आप ऐसी images ढूंढ लेगा जो आपके नाम के हर letter जैसे दिखते हैं. फिर ये सब मिलाकर आपका पूरा नाम बना देगा.
इसके बाद आप अपना नाम Earth पर देख सकते हो. आप चाहो तो इसे download या share भी कर सकते हो और खास बात ये है कि हर letter की exact location भी check कर सकते हो.