Vitamin D की कमी: थकान, दर्द और खराब मूड का छुपा कारण

बिना कारण थकान और शरीर में भारीपन महसूस होना Vitamin D की कमी का शुरुआती संकेत हो सकता है.

पूरी नींद के बाद भी एनर्जी महसूस न होना इस कमी की ओर इशारा करता है.

बार-बार बीमार पड़ना और जल्दी ठीक न होना कमजोर इम्यूनिटी का संकेत है.

Vitamin D शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को संतुलित रखने में मदद करता है.

लगातार खराब मूड, चिड़चिड़ापन और उदासी भी इसकी कमी से जुड़ी हो सकती है.

यह विटामिन दिमाग के उन केमिकल्स को प्रभावित करता है जो मूड कंट्रोल करते हैं.

शरीर में बिना वजह दर्द, मांसपेशियों में कमजोरी और कमर जकड़न इसके लक्षण हो सकते हैं.

लंबे समय तक धूप से दूर रहना और खराब लाइफस्टाइल इस कमी को बढ़ाते हैं.

रोजाना कुछ समय धूप में बिताना और संतुलित आहार लेना जरूरी है. लक्षण नजर आएं तो नजरअंदाज न करें, डॉक्टर से जांच और सलाह जरूर लें.