सांप का बिल या चींटी का घर? 5 सेकंड में ऐसे पहचानें अंतर!
धूप और उमस के मौसम में गार्डन या मैदान में छोटे-छोटे बिल दिखना आम है, लेकिन इन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है.
गार्डन के हर छेद को चींटी या चूहे का घर समझने की गलती न करें, वहां खतरनाक सांप भी छिपा हो सकता है.
पहचानने का सबसे आसान तरीका है मिट्टी का पैटर्न. चींटियां बिल के बाहर मिट्टी का छोटा पहाड़ या ढेर बना देती हैं.
सांप खुद बिल नहीं खोदते, वे दूसरों के बिलों पर कब्जा करते हैं. इनके बिल के पास मिट्टी का ढेर नहीं बल्कि सपाट जमीन होती है.
सांप के रेंगने के कारण उसके बिल के किनारे घिसे हुए और चिकने दिखाई देते हैं, जबकि चूहों के बिल खुरदरे हो सकते हैं.
सांप का बिल अक्सर गोल या ओवल शेप का होता है. यह चींटी के बिल से काफी बड़ा और गहरा होता है.
अगर बिल के आसपास सांप की केंचुली (स्किन) या रेंगने के निशान दिखें, तो समझ जाएं कि अंदर सांप का बसेरा है.
शक होने पर बिल के पास न जाएं और न ही उसमें हाथ डालने या पानी भरने की कोशिश करें. यह जानलेवा हो सकता है.
अगर छेद के पास से कोई अजीब गंध आ रही है या मक्खियां भिनभिना रही हैं, तो मुमकिन है कि अंदर कोई जीव मौजूद है.
खतरा महसूस होने पर खुद हीरो न बनें. तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम या पेस्ट कंट्रोल को कॉल करें और सुरक्षित रहें.