पार्टनरशिप के शहंशाह: कोहली ने रचा नया इतिहास
RCB के स्टार विराट कोहली टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की साझेदारियों में शामिल होने वाले खिलाड़ी बन गए हैं.
कोहली अब तक टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड 210 बार अर्धशतकीय साझेदारियों का हिस्सा रहे हैं, उन्होंने एलेक्स हेल्स की बराबरी कर ली है.
इस सूची में डेविड वॉर्नर (200) दूसरे और पाकिस्तान के बाबर आजम (196) तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं.
टी20 के दिग्गज क्रिस गेल 191 अर्धशतकीय साझेदारियों के साथ इस लिस्ट में चौथे पायदान पर हैं.
कोहली ने पंजाब किंग्स (PBKS) के खिलाफ 37 गेंदों में 58 रनों की आक्रामक पारी खेली.
देवदत्त पड्डिकल के साथ मिलकर कोहली ने दूसरे विकेट के लिए 41 गेंदों में 76 रनों की महत्वपूर्ण साझेदारी की.
कोहली आईपीएल इतिहास में तीन अलग-अलग टीमों (पंजाब, चेन्नई, दिल्ली) के खिलाफ सर्वाधिक रन बनाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.
किंग कोहली ने पंजाब किंग्स के खिलाफ अब तक 37.15 की औसत से कुल 1,215 रन बनाए हैं.
इस सीजन कोहली और पड्डिकल की जोड़ी 9 पारियों में 6 बार अर्धशतकीय साझेदारी कर चुकी है.
कोहली-पड्डिकल अब कोहली-डिविलियर्स (2016) के 7 अर्धशतकीय साझेदारियों के सर्वकालिक रिकॉर्ड से बस एक कदम दूर हैं.