ग्लोबल वार्मिंग का कहर: समुद्र में समा जाएंगे ये 10 शहर?
धरती पर लगातार बढ़ती गर्मी और ग्लोबल वार्मिंग की वजह से समुद्र का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है. इस वजह से दुनिया के कई बड़े शहर धीरे-धीरे पानी में डूब रहे हैं.
सवाना, जॉर्जिया का यह ऐतिहासिक शहर चारों तरफ से समुद्र से घिरा है. वैज्ञानिकों के मुताबिक, साल 2050 तक यह शहर पूरी तरह पानी में डूब जाएगा.
एक बड़ी रिपोर्ट के अनुसार, समुद्र तल में लगातार हो रही बढ़ोतरी से भारत के कोलकाता शहर का अस्तित्व भी खत्म हो सकता है.
बैंकॉक समुद्र तल से सिर्फ 1.5 मीटर ऊंचा है. चिंता की बात यह है कि यह शहर हर साल 2 से 3 सेंटीमीटर डूबता जा रहा है.
गुयाना की राजधानी जॉर्जटाउन समुद्र तल से केवल 0.5 से 1 मीटर ही ऊपर है. बढ़ते जलस्तर से यह भी कुछ ही सालों में डूब सकता है.
अपनी सुंदर नहरों और गोंडोला सवारी के लिए मशहूर इटली का यह ऐतिहासिक शहर वेनिस भी अब डूबने की कगार पर है.
वियतनाम के इस सबसे बड़े शहर के आस-पास की जमीन दल्डली है. समुद्र का स्तर बढ़ने से इसके डूबने की पूरी आशंका बनी हुई है.
दजला और फरात नदियों के किनारे बसा इराक का यह तीसरा सबसे बड़ा शहर 'बसरा' भी समुद्र में डूबने के बड़े खतरे से जूझ रहा है.
नीदरलैंड की राजधानी एम्स्टर्डम समुद्र तल से सिर्फ 2 मीटर की ऊंचाई पर है. इस वजह से इसके डूबने के पूरे आसार बने हुए हैं.
इंडोनेशिया का जकार्ता शहर भी दुनिया में सबसे तेजी से डूब रहा है. हालात इतने खराब हैं कि देश को अपनी राजधानी तक बदलनी पड़ रही है.