भीषण गर्मी में सूख रहे हैं पौधे? आजमाएं ये 6 फ्री के देसी जुगाड़

मई-जून की चिलचिलाती धूप और लू के कारण आपके हरे-भरे पौधे भी सूखने और बेजान होने लगते हैं.

बाजार से महंगी चीजें खरीदने की जरूरत नहीं है, घर के कबाड़ और आसान ट्रिक्स से आप पौधों को नया जीवन दे सकते हैं.

पौधों को सीधी धूप से बचाने के लिए घर की पुरानी सूती साड़ी, धोती या पतली चादर को ऊपर बांधकर मुफ्त में ग्रीन नेट जैसा इंतजाम करें.

घर में आए खाली गत्ते (Cardboard) के छोटे टुकड़े कर गमले की मिट्टी पर बिछा दें. यह मिट्टी की नमी को उड़ने नहीं देगा और ठंडक बनाए रखेगा.

रोज शाम को सूरज ढलने के बाद स्प्रे बोतल या पाइप से पौधों पर पानी का छिड़काव करें. इससे पौधों का तापमान कम होगा और वे फ्रेश रहेंगे.

गर्मी में पौधा सूखता देख ज्यादा खाद डालने की गलती न करें. इस मौसम में भारी फर्टिलाइजर देने से पौधों की जड़ें जल सकती हैं.

अगर खाद देनी ही है, तो गोबर की खाद को पानी में भिगोकर उसका हल्का लिक्विड रूप ही बहुत कम मात्रा में पौधों को दें.

गर्मी में पौधों की कटाई-छंटाई (Pruning) या गमला बदलने (Repoting) की गलती न करें, इससे पौधा शॉक में आकर पूरी तरह मर सकता है.

अगर पत्तियां गिर गई हैं तो भी पौधे को उखाड़ें नहीं. वह खुद को बचाने के लिए डॉर्मेंसी में हो सकता है, जो मानसून आते ही फिर से हरा-भरा हो जाएगा.