इन 5 चीजों को मिलाकर चेहरे पर लगाएं, चांद सा चमकेगा चेहरा!
कॉफी सिर्फ थकान ही नहीं मिटाती, बल्कि चेहरे से डेड स्किन सेल्स, ऑयल और गंदगी को हटाकर त्वचा को बेदाग और ग्लोइंग भी बनाती है.
कॉफी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स फ्री रेडिकल्स से लड़ते हैं. यह चेहरे के मुंहासों, टैनिंग और झुर्रियों को कम करने में बेहद मददगार है.
दूध का लैक्टिक एसिड दाग-धब्बों को दूर करता है. 1 चम्मच कॉफी में 2 चम्मच कच्चा दूध मिलाकर चेहरे पर मसाज करें और 15 मिनट बाद धो लें.
शहद त्वचा को डीप मॉइश्चराइज करता है. 1 चम्मच कॉफी में 1 चम्मच शहद मिलाएं, चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज कर धो लें.
एलोवेरा गंदगी साफ करने के साथ स्किन को टाइट करता है. 1 चम्मच कॉफी पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल मिलाकर 10 मिनट तक रखें.
गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखता है. 2 चम्मच कॉफी में 2 चम्मच गुलाब जल का पेस्ट बनाएं और चेहरे पर लगाएं, 15 मिनट बाद चेहरा धो ले.
दही टैनिंग हटाकर रंगत सुधारती है. 2 चम्मच दही में 1 चम्मच कॉफी मिक्स करें, चेहरे पर मसाज करें और 15 मिनट बाद साफ पानी से धो लें.
इनमें से किसी भी पैक को लगाने के बाद चेहरे पर हल्के हाथों से सर्कुलर मोशन में मसाज करें, ताकि चेहरे का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर हो.
नियमित रूप से कॉफी के इन घरेलू पैक्स का इस्तेमाल करने से आपको केमिकल फ्री, सॉफ्ट और चमकदार त्वचा आसानी से मिल सकती है.