सीताफल खाने के 5 जबरदस्त फायदे, पत्तियां और बीज भी हैं कमाल

शरीफा (सीताफल) स्वाद के साथ-साथ सेहत और पर्यावरण के लिए भी बेहद लाभकारी है.

शरीफा के फल के अलावा इसके बीज और पत्तियां भी अनोखे गुणों से भरपूर होते हैं.

शरीफा के बीजों और पत्तियों का इस्तेमाल प्राकृतिक कीटनाशक के रूप किया जा सकता है.

यह फल विटामिन-A, विटामिन-C, विटामिन-B6, मैग्नीशियम और पोटेशियम का प्राकृतिक स्रोत है.

शरीफा में मौजूद खास तत्व आपकी पाचन प्रक्रिया को बेहतर बनाते हैं, पेट को साफ रखते हैं.

शरीफे में पाए जाने वाले पोटेशियम और मैग्नीशियम जैसे खनिज तत्व ब्लड प्रेशर को संतुलित रखते हैं.

मीठे गूदे में प्रचुर मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर की कोशिकाओं को नुकसान पहुँचने से बचाते हैं.

शरीफा को अपनी गर्मियों और सर्दियों के डाइट चार्ट में शामिल करें और भरपूर पोषण पाएं.