Health Tips: नेशनल वेजिटेबल डे पर खाएं ये 5 सब्जियां, बीमारियां रहेंगी दूर

हर साल 17 जून को 'नेशनल ईट योर वेजिटेबल्स डे' मनाया जाता है, जिसका मकसद डाइट में हरी सब्जियों को बढ़ावा देना है.

सब्जियां हमारे शरीर को जरूरी विटामिन, मिनरल्स, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट देती हैं, जिससे इम्यूनिटी मजबूत होती है.

पोषक तत्वों का खजाना 'पालक' आयरन, कैल्शियम और विटामिन से भरपूर होता है, जो खून की कमी दूर करता है और हड्डियां मजबूत बनाता है.

गाजर बीटा-कैरोटीन और विटामिन A का बेहतरीन स्रोत है, जो आंखों की रोशनी बढ़ाने और त्वचा को चमकदार रखने के लिए बेस्ट है.

शिमला मिर्च विटामिन C और एंटीऑक्सीडेंट से लोडेड होती है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स के नुकसान से बचाती है.

पानी और फाइबर से भरपूर लौकी पाचन तंत्र को ठीक रखती है, शरीर को हाइड्रेट करती है और वजन घटाने में मदद करती है.

फास्ट फूड के इस दौर में बीमारियों से बचने के लिए रोज अपनी थाली में हरी और रंग-बिरंगी सब्जियों को जरूर शामिल करें.

आज ही से लें सेहतमंद रहने का संकल्प और अपनी रोज की डाइट में इन 5 सुपर-सब्जियों को जगह दें.