Father's Day: गिफ्ट छोड़ें, ऐसे पापा के साथ बिताएं पूरा दिन
हर बार वही पुराने गिफ्ट्स क्यों देना? इस फादर्स डे पर महंगे तोहफों के बजाय पापा को अपना पूरा वक्त दें और उनका दिन खास बनाएं.
दिन की शुरुआत पापा की पसंद के नाश्ते से करें. उनके लिए गरमा-गरम पराठे, पोहा या सैंडविच और चाय खुद अपने हाथों से तैयार करें.
भागदौड़ भरी जिंदगी से वक्त निकालकर सुबह चाय की चुस्कियों के साथ पापा के बगल में बैठें और उनसे खुलकर ढेर सारी बातें करें.
दोपहर के वक्त घर के पुराने फोटो एल्बम निकालें. बचपन की तस्वीरें देखकर पुराने मजेदार किस्सों को याद करें और मुस्कुराएं.
तस्वीरों के बहाने पूरा परिवार एक साथ बैठेगा, जिससे न सिर्फ पापा खुश होंगे बल्कि पूरे परिवार में अपनापन और नजदीकियां बढ़ेंगी.
शाम को पापा को उनके पसंदीदा पार्क या किसी शांत जगह पर टहलने ले जाएं, जहां वो सुकून महसूस कर सकें.
अगर बाहर नहीं जाना है, तो घर पर ही पॉपकॉर्न के साथ पापा की कोई पसंदीदा पुरानी क्लासिक फिल्म या शो एक साथ बैठकर देखें.
रात के खाने में या तो घर पर उनकी फेवरेट डिश बनाएं या फिर उन्हें उनके पसंदीदा रेस्टोरेंट में पूरी फैमिली के साथ डिनर पर ले जाएं.
दिन को खत्म करते समय उन्हें एक छोटा सा 'थैंक यू' नोट या लेटर दें, जिसमें लिखा हो कि वो आपके लिए कितने मायने रखते हैं.