तपेगा नहीं कमरा! बिना AC घर को ठंडा रखने के 6 जादुई तरीके
क्या आपके घर का कोई कमरा सीधे धूप के संपर्क में आने से दोपहर में भट्टी की तरह उबलने लगता है? आइए जानते हैं इसे ठंडा रखने के आसान हैक्स.
खिड़कियों पर मोटे या ब्लैकआउट पर्दे लगाएं. ये सूरज की तेज किरणों और गर्म हवा (लू) को सीधे कमरे में आने से रोक देते हैं.
घर के जिस हिस्से पर सबसे ज्यादा और देर तक धूप रहती है, उस बालकनी या खिड़की को हरे रंग के नेट या पर्दे से कवर कर दें.
कांच की खिड़कियों पर रिफ्लेक्टिव शीट या सन कंट्रोल फिल्म लगवाएं. यह मार्केट में आसानी से मिलती है और गर्मी को अंदर आने से रोकती है.
दोपहर की गर्म हवा फ्रेश नहीं होती! इसलिए दिन के समय खिड़की-दरवाजे टाइट बंद रखें. इन्हें सिर्फ सुबह या देर रात को ही खोलें.
कमरे में स्नेक प्लांट, मनी प्लांट या एरेका पाम जैसे पौधे रखें. ये न सिर्फ हवा को साफ करते हैं बल्कि कमरे के तापमान को भी घटाते हैं.
गहरे रंग गर्मी को सोखते हैं. इसलिए कमरे की दीवारों, बेडशीट और सोफा कवर के लिए लाइट कलर्स (सफेद, पेस्टल, हल्का नीला) का इस्तेमाल करें.
बांस की तीलियों से बनी 'चिक' (Bamboo Blinds) को घर के बाहरी हिस्से में लटकाएं. यह नेचुरल तरीके से धूप और लू को ब्लॉक कर देती है.
इन आसान और देसी तरीकों को अपनाकर आप बिना 24 घंटे AC चलाए भी अपने कमरे को शिमला जैसा कूल रख सकते हैं.