सावन-रक्षाबंधन पर लगाएं ये 4 ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स

सावन और रक्षाबंधन के साथ ही देश में फेस्टिव सीजन की शुरुआत होने वाली है.

त्योहारों पर महिलाओं के 16 श्रृंगार में मेहंदी को बेहद शुभ और सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है.

इस साल 2026 में सावन की शुरुआत 30 जुलाई से हो रही है, जबकि रक्षाबंधन 28 अगस्त को मनाया जाएगा.

सदाबहार फ्लोरल पैटर्न में छोटे-छोटे फूल और पत्तियां हाथों को बेहद सॉफ्ट और एलिगेंट लुक देती हैं.

यह एक ऐसा एवरग्रीन डिजाइन है जो हर उम्र की महिलाओं के हाथों पर खूब फबता है.

वर्किंग वीमेन या कम समय वालों के लिए सिर्फ उंगलियों पर लगने वाला फिंगर टिप डिजाइन बेस्ट है.

यह डिजाइन रचने के बाद बेहद सिंपल होते हुए भी काफी मॉडर्न, सोबर और यूनिक लुक देता है.

हथेली के बीच में गोल चक्र (मंडला) बनाकर तैयार किया जाने वाला यह पारंपरिक डिजाइन बहुत कम समय में बन जाता है.

अगर हाथ पूरा नहीं भरना है, तो खूबसूरत बेल और फ्लॉवर पैटर्न वाली अरेबिक मेहंदी इस त्योहार आपके लिए परफेक्ट चॉइस है.