जानें कौन-सा मेकअप ब्रश किस काम आता है?
गलत ब्रश से मेकअप पैची दिखता है, सही ब्लेंडिंग नहीं होती और आपका कीमती प्रोडक्ट भी बर्बाद होता है.
फाउंडेशन ब्रश घना और थोड़ा फ्लैट/एंगुलर होता है. लिक्विड या क्रीम फाउंडेशन को चेहरे पर आसानी से ब्लेंड करता है.
स्टिप्लिंग ब्रश घने और हल्के ब्रिसेल्स वाला यह ब्रश चेहरे पर एयरब्रश जैसी परफेक्ट और स्मूद फिनिशिंग देता है.
पाउडर ब्रश बड़े आकार का और बहुत फ्लफी होता है, जिससे पाउडर पूरे चेहरे पर बिना मेकअप बिगाड़े समान रूप से फैलता है.
ब्लश और हाईलाइटर ब्रश चीकबोन्स के लिए एंगुलर ब्लश ब्रश इस्तेमाल करें और ग्लो के लिए फैन-शेप (Fan Brush) से हाईलाइटर लगाएं.
आई शैडो शेडर ब्रश यह चपटा ब्रश आईशैडो पैलेट से मनपसंद कलर पिक करके सीधे पलकों पर रखने के काम आता है.
आई ब्लेंडिंग ब्रश, गोल घूमते हुए आईशैडो को आपस में मिक्स (Camouflage) करने और क्रीज लाइन को डेप्थ देने में मदद करता है.
एंगुलर और आईलाइनर ब्रश, आगे से तिरछा एंगुलर ब्रश परफेक्ट विंग्ड लाइनर और आईब्रो फिलिंग देता है, जबकि पतला ब्रश नीटनेस लाता है.
ब्लेंडिंग के लिए सॉफ्ट नेचुरल फाइबर और केवल प्रोडक्ट अप्लाई करने के लिए सिंथेटिक फाइबर ब्रश ही चुनें.