बिना भिगोए कुकर में बनाएं खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी, देखें आसान रेसिपी
सावन व्रत में साबूदाना भिगोना भूल गए हैं? चिंता की बात नहीं! कुकिंग एक्सपर्ट भरत की इस इंस्टेंट कुकर रेसिपी से मिनटों में बनाएं स्वादिष्ट खिचड़ी.
सबसे पहले कच्चे साबूदाने को पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें और उसका सारा अतिरिक्त पानी पूरी तरह निकाल दें.
धुले साबूदाने को स्टील के डिब्बे में डालें. इसमें थोड़ा देसी घी, सेंधा नमक, हल्की सी चीनी और बिल्कुल मामूली सा पानी मिलाएं.
प्रेशर कुकर में पानी डालकर डिब्बे को रखें (साथ में 2 कच्चे आलू भी डाल दें). डिब्बा बंद करें और मध्यम आंच पर 3 सीटी आने तक पकाएं.
सीटी निकलने के बाद साबूदाने को छलनी में निकालें और तुरंत ठंडे पानी से धो लें. इससे साबूदाने का चिपचिपापन खत्म होगा और दाने खिल जाएंगे.
अब कुकर में थोड़ा देसी घी गर्म करें. इसमें जीरा, कटी हरी मिर्च, अदरक और टमाटर डालकर अच्छी तरह भून लें.
तड़के में ठंडे पानी से धोया साबूदाना और उबले आलू के छोटे टुकड़े डालें. साथ ही भुनी मूंगफली, सेंधा नमक और काली मिर्च मिलाएं.
सभी सामग्रियों को हल्की आंच पर 1 से 2 मिनट के लिए आपस में अच्छे से मिला लें ताकि सारे फ्लेवर एक-दूसरे में समा जाएं.
आखिर में ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया और नींबू का रस निचोड़ें. आपकी बिना भिगोए बनी मोती जैसी खिली-खिली साबूदाना खिचड़ी तैयार है.