बनाएं परतों वाला प्याज पराठा: जानें फटने से बचाने की सीक्रेट ट्रिक

वही साधारण पराठे खाकर बोर हो गए हैं? तो इस संडे एक्सपर्ट  की तकनीक से बनाएं सैकड़ों परतों वाला खस्ता प्याज पराठा.

3-4 मध्यम आकार के प्याज लें और उन्हें पतले, लंबे स्लाइस में काट लें.

प्याज में थोड़ा नमक मिलाकर 5 मिनट रखें. इसके बाद हाथों से अच्छी तरह निचोड़कर प्याज का पूरा पानी निकाल दें.

सूखे प्याज में धनिया, लाल मिर्च और अजवाइन मिलाएं. इसमें 1-2 चम्मच बेसन डालें, जो बची हुई नमी सोखकर परफेक्ट बाइंडिंग देगा.

स्टफिंग में बारीक कटी हरी मिर्च, हरा धनिया और खास 'अचार का मसाला' मिलाएं, जो इसे ज़बरदस्त चटपटा स्वाद देगा.

आटे की दो पतली रोटियां बेलें. पहली रोटी पर घी लगाएं ताकि परतें चिपके नहीं, फिर उस पर प्याज की स्टफिंग फैलाकर दूसरी रोटी से ढक दें.

ढकी हुई रोटी की पिज्जा कटर या चाकू से पतली-पतली पट्टियां काटें और उन्हें एक-दूसरे पर रोल करते हुए एक लच्छेदार लोई बना लें.

तैयार लच्छेदार लोई पर सूखा आटा लगाएं और बेलन की मदद से हल्के हाथों से गोल पराठा बेल लें.

तवे पर घी या तेल लगाकर पराठे को सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें. इसे दही, मक्खन या हरी चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.