रात में राजमा भिगोना भूल गए? 3 आसान ट्रिक्स से मिनटों में बनाएं सॉफ्ट राजमा
राजमा-चावल का नाम सुनते ही मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन अगर रात में इसे भिगोना भूल जाएं तो सारा प्लान बिगड़ जाता है.
अगर आप राजमा भिगोना भूल गए हैं, तो डिश कैंसिल करने की जरूरत नहीं है. बस अपनाएं ये 3 आसान कुकिंग ट्रिक्स.
बेकिंग सोडा राजमा के सख्त छिलके को तेजी से गलाने और उसे अंदर तक मुलायम बनाने का सबसे आसान तरीका है.
कुकर में धुले हुए राजमा, पानी, स्वादानुसार नमक और बस 'एक चुटकी बेकिंग सोडा' डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
अगर आपके पास खाना बनाने के लिए 1 घंटे का समय है, तो खौलते पानी का इस्तेमाल सबसे बेहतर विकल्प है.
तेज उबलते पानी में राजमा डालें और इसे कैसरोल में बंद करके रख दें. 1 घंटे में राजमा पूरी तरह फूल जाएंगे.
यह शेफ की सीक्रेट ट्रिक है, गर्म और ठंडे तापमान का अचानक बदलाव राजमा को तुरंत गला देता है.
राजमा को 2 सीटी लगाएं, फिर कुकर खोलकर उसमें '5-6 बर्फ के टुकड़े' डालें. ढक्कन बंद कर 3-4 सीटी और आने दें.
इन आसान नुस्खों की मदद से बिना भिगोए भी आपका राजमा एकदम मक्खन की तरह मुलायम और स्वादिष्ट बनेगा.