सावन स्पेशल: बिना प्याज-लहसुन के बनाएं शाही बनारसी दम आलू

सावन में बिना लहसुन-प्याज के भी रेस्टोरेंट जैसा शाही स्वाद पाना चाहते हैं? एक्सपर्ट की रसोई की यह 'बनारसी दम आलू' रेसिपी आपके व्रत और त्योहारों के लिए एकदम परफेक्ट है!

मीडियम आकार के उबले आलुओं को छील लें. अब पीलर या चम्मच से आलुओं को बीच में से खोखला करके कप जैसी शेप दें और अच्छे से धो लें.

सरसों के तेल में हल्दी और लाल मिर्च मिलाएं. आलुओं को इसमें मैरिनेट करें और पैन में गोल्डन-ब्राउन और कुरकुरा होने तक डीप/शैलो फ्राई करें.

कद्दूकस पनीर में बारीक कटी हरी मिर्च, घिसा अदरक, कटे काजू, किशमिश, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाकर स्वादिष्ट स्टफिंग बनाएं.

तैयार पनीर और ड्राई फ्रूट्स के इस मिश्रण को फ्राई किए हुए खोखले आलुओं के अंदर दबा-दबाकर अच्छे से भर लें.

कड़ाही में सरसों का तेल गर्म करें. जीरा, हरी इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, अदरक-मिर्च भूनें. फिर ताजी टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं.

टमाटर के साथ काजू का पेस्ट, मलाई या दही, लाल मिर्च, धनिया और नमक डालें. मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल अलग न होने लगे.

ग्रेवी में पानी मिलाकर उबालें. अब स्टफ किए हुए आलू डालें और ढक्कन ढककर धीमी आंच पर 8 से 10 मिनट के लिए 'दम' पर पकने दें.

ऊपर से कसूरी मेथी, फ्रेश मलाई और हरा धनिया डालकर गार्निश करें. आपकी गर्मा-गरम सात्विक 'बनारसी दम आलू' पूरी या पराठे के साथ परोसने के लिए तैयार है.