Friendship Day 2026: कहां से शुरू हुआ फ्रेंडशिप डे और कब बना ये ग्लोबल फेस्टिवल?
दोस्ती का यह खास दिन सबसे पहले अमेरिका से शुरू हुआ था. बाद में यह पैराग्वे पहुंचा और फिर पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा.
दोस्ती के लिए एक खास दिन तय करने का विचार करीब 100 साल पुराना है. हॉलमार्क कंपनी के संस्थापक जॉयस हॉल ने सबसे पहले यह आइडिया दिया था.
जॉयस हॉल चाहते थे कि लोग इस दिन अपने दोस्तों को ग्रीटिंग कार्ड भेजकर उनके प्रति अपना प्यार और सम्मान जताएं.
शुरुआती दिनों में लोगों को लगा कि यह सिर्फ कार्ड बेचने की एक बिजनेस ट्रिक है, इसलिए इस विचार को तुरंत लोकप्रियता नहीं मिली.
साल 1958 में पैराग्वे में लोगों ने दोस्ती के नाम पर एक दिन मनाने की नई शुरुआत की, जिससे इस सोच को अंतरराष्ट्रीय पहचान मिली.
संयुक्त राष्ट्र (UN) ने साल 2011 में 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर 'इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे' घोषित किया.
भारत में फ्रेंडशिप डे अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है, ताकि छुट्टी के दिन दोस्त आसानी से मिल सकें और जश्न मना सकें.
90 के दशक में फिल्मों, फ्रेंडशिप बैंड्स और ग्रीटिंग कार्ड्स के जरिए भारत के स्कूल-कॉलेजों में यह दिन बेहद लोकप्रिय हो गया.
आज फ्रेंडशिप बैंड्स की जगह इंस्टाग्राम रील्स, सोशल मीडिया पोस्ट और वीडियो कॉल्स ने ले ली है, लेकिन दोस्ती का अहसास आज भी वही है.