मिनटों में बनाएं यह चटपटी राजस्थान की 'डुमरी तड़का चटनी'
रोज-रोज की साधारण दाल-सब्जी से बोर हो चुके हैं? तो थाली का स्वाद बढ़ाने के लिए ट्राई करें यह इंस्टेंट मारवाड़ी 'डुमरी तड़का चटनी'.
इस चटनी को बनाने के लिए न तो मिक्सी की जरूरत है और न ही सिलबट्टे की. यह मिनटों में बनकर तैयार हो जाती है.
बारीक कटा प्याज, टमाटर, ताजा हरा धनिया, कुटा लहसुन, भुनी हुई क्रंची मूंगफली, लाल मिर्च, नमक और गरमा-गरम तेल.
एक बड़े बाउल में बारीक कटा प्याज, टमाटर और हरा धनिया लें. सब्जियों को जितना बारीक काटेंगे, चटनी का टेक्सचर उतना ही शानदार होगा.
अब बाउल में कुटा हुआ लहसुन, दरदरी पिसी भुनी मूंगफली, लाल मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालें.
एक पैन में तेल धुआंधार गर्म करें और इसे सीधे बाउल में रखी सब्जियों और मसालों के ऊपर डालें.
गर्म तेल डालते ही चम्मच से सब कुछ मिला लें. तेल की गर्मी से प्याज, लहसुन और मसालों का कच्चापन तुरंत दूर हो जाता है.
गर्म तेल पड़ते ही लहसुन और मसालों की जो खुशबू आती है, वह आपकी भूख को तुरंत बढ़ा देगी.
इसे बाजरे या मक्के की रोटी, पराठे या पूरी के साथ गरमा-गरम परोसें. सफर में ले जाने के लिए भी यह बेस्ट ऑप्शन है.