2 रुपये की इस चीज से हरा-भरा होगा तुलसी का पौधा, माली ने खोला सीक्रेट
अगर सही देखभाल न मिलने से आपके घर की तुलसी सूख रही है या पत्तियां झड़ रही हैं, तो महंगे फर्टिलाइजर की जरूरत नहीं है.
गार्डनिंग एक्सपर्ट्स के मुताबिक, रसोई में रखी ₹2 की चीज़ और एक खास नमक से तुलसी फिर से लहलहा उठेगी.
सबसे पहले तुलसी पर आई मंजरी (बीज) को तोड़ दें, ताकि पौधे की ऊर्जा नई पत्तियों को उगाने में लगे.
कॉफी में भरपूर नाइट्रोजन होता है, जो मिट्टी की उर्वरता बढ़ाकर पत्तियों का विकास बहुत तेजी से करता है.
₹2 वाला कॉफी का एक पाउच लें और उसे 1 लीटर पानी में अच्छी तरह घोल लें.
अब इस घोल में आधा चम्मच एप्सम सॉल्ट (Epsom Salt) मिलाएं. यह पत्तियों को गहरा हरा और चमकदार बनाता है.
तुलसी के गमले की हल्की गुड़ाई करें और इस घोल को जड़ों में डालें. आप इसे पत्तियों पर छिड़क (spray) भी सकते हैं.
ध्यान रहे कि एप्सम सॉल्ट का इस्तेमाल तुलसी के पौधे पर 2 से 3 महीने में सिर्फ एक ही बार करना चाहिए.
मात्र 10 दिनों के भीतर तुलसी में नई शाखाएं फूटने लगेंगी और पौधा पूरी तरह से घना और झाड़ीदार हो जाएगा.