10 मिनट में कुकर में बनाएं ढाबा स्टाइल चना मसाला

सबसे पहले रातभर भिगोए हुए काले चनों को एक बर्तन में निकाल लें.

चनों में लंबे कटे प्याज, टमाटर और कटी हुई हरी मिर्च डालें.

अब इसमें ताजा कूटा हुआ अदरक-लहसुन का पेस्ट मिलाएं.

लाल मिर्च, हल्दी, धनिया-जीरा पाउडर, गरम मसाला, कसूरी मेथी और नमक डालें.

सभी मसालों को हाथों से अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट के लिए मैरीनेट करें.

कुकर में तेल गरम करके जीरा, तेजपत्ता, सूखी लाल मिर्च, चक्रफूल और कढ़ी पत्ता तड़काएं.

कुकर में मैरीनेटेड चने डालकर 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छे से भूनें.

चाट मसाला और आवश्यकतानुसार पानी डालकर कुकर बंद करें और 6-7 सीटी आने दें.

ढक्कन खोलकर हरा धनिया डालें और गरमा-गरम फूली हुई पूरियों के साथ सर्व करें.