कैंसर से बचाव में मददगार है लाल और पीली शिमला मिर्च

 पीली शिमला मिर्च में वायोलाक्सैन्थिन और लाल में कैप्सैन्थिन एंटीऑक्सीडेंट कैंसर से बचाते हैं.

लाल शिमला मिर्च में मौजूद लाइकोपीन कंपाउंड कैंसर से लड़ने के साथ दिल को भी दुरुस्त रखता है.

नेशनल इंस्टिट्यूट्स ऑफ हेल्थ के अनुसार लाल शिमला मिर्च में पीली से ज्यादा विटामिन C होता है.

पीली शिमला मिर्च में मौजूद ल्यूटिन और विटामिन A आंखों की रोशनी बढ़ाने में मददगार हैं.

लाल शिमला मिर्च का नियमित सेवन स्किन को ग्लोइंग बनाता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है.

शिमला मिर्च को कच्चा या कम स्टीम करके खाना बेहतर है, पकाने से इसके पोषक तत्व कम हो जाते हैं.

इसे सलाद, रोस्ट, ग्रिल या हमस के साथ कच्चा आसानी से खाया जा सकता है.

ये आसानी से पच जाती हैं और पेट में कब्ज की समस्या को दूर करने में सहायक हैं.

एलर्जी या सीने में जलन से बचने के लिए गर्भवती महिलाओं व बच्चों को इसका सीमित सेवन करना चाहिए.