जानें फ्रीजर की बर्फ पिघलाने का सबसे आसान घरेलू जुगाड़

फ्रीजर से बर्फ निकालने के लिए नुकीली चीजों का उपयोग न करें. इससे कूलिंग पाइपलाइन फटने और गैस लीक होने का बड़ा खतरा रहता है.

एक स्प्रे बोतल में 1 कप पानी, आधा कप सिरका और 5 चम्मच नमक मिलाकर हिलाएं. सिरका और नमक का यह घोल बर्फ को ढीला कर देता है.

इस घोल को फ्रीजर की बर्फ पर छिड़कें. नमक जमने का तापमान गिरा देता है, जिससे सख्त से सख्त बर्फ आसानी से पिघलकर बाहर आ जाती है.

इस घोल को फ्रीजर की बर्फ पर छिड़कें. नमक जमने का तापमान गिरा देता है, जिससे सख्त से सख्त बर्फ आसानी से पिघलकर बाहर आ जाती है.

गर्म पानी से निकलने वाली भाप पूरे फ्रीजर में फैल जाती है, जिससे दीवारों पर चिपकी बर्फ की पकड़ बहुत तेजी से ढीला होकर छूट जाती है.

सूती तौलिए को खौलते पानी में भिगोकर निचोड़ लें और बर्फ पर रखें. तौलिए की सीधी गरमाहट से सख्त बर्फ तुरंत पिघलने लगती है.

हेयर ड्रायर की गर्म हवा का रुख बर्फ की तरफ रखें और उसे चारों तरफ घुमाएं. कुछ ही मिनटों में बर्फ बड़े-बड़े टुकड़ों में गिर जाएगी.

पूरी बर्फ पिघलने के बाद जमा हुए पानी को साफ करें और फ्रीजर को सूखे कपड़े से पूरी तरह पोंछ लें.

सफाई के बाद फ्रीजर की दीवारों पर नारियल या सरसों के तेल की हल्की परत लगाएं. इससे मॉइश्चर दीवारों पर नहीं चिपकेगा और बर्फ का पहाड़ नहीं जमेगा.