एवोकाडो देखकर भी नहीं खरीदते? जान लें इसके 9 जबरदस्त फायदे
एवोकाडो दूसरे फलों से अलग है, क्योंकि इसमें प्राकृतिक शुगर कम और हेल्दी फैट व फाइबर अधिक मात्रा में पाया जाता है.
इसमें मौजूद मोनोअनसैचुरेटेड फैट शरीर को ऊर्जा देने और दिल की सेहत का ध्यान रखने में मदद करता है.
100 ग्राम एवोकाडो से करीब 160 कैलोरी, 20 ग्राम फैट, 7 ग्राम फाइबर और 1.8 ग्राम प्रोटीन मिलता है.
एवोकाडो में मौजूद फैट और फाइबर खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने और गुड कोलेस्ट्रॉल में सुधार ला सकते हैं.
सैचुरेटेड फैट की जगह एवोकाडो का सेवन हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में उपयोगी डाइट पैटर्न का हिस्सा हो सकता है.
पोटैशियम का बेहतरीन स्रोत होने के कारण यह शरीर में तरल पदार्थों के संतुलन और बीपी को कंट्रोल रखने में मदद करता है.
इसमें मौजूद फाइबर आंतों की सेहत सुधारता है और कब्ज की समस्या में राहत दिला सकता है.
फैट और फाइबर पेट को लंबे समय तक भरा रखते हैं, जिससे बार-बार ओवरईटिंग या स्नैकिंग की आदत कंट्रोल होती है.
इसे टोस्ट, सलाद, सैंडविच, डिप्स या स्मूदी में मिलाकर आसानी से अपनी रोजमर्रा की डाइट का हिस्सा बना सकते हैं.