लेडीज! वजन घटाना है तो तुरंत छोड़ें ये 7 गलत आदतें

वॉक और एक्सरसाइज के बाद भी वेट लॉस नहीं हो रहा? तो तुरंत अपनी इन 7 गलत आदतों को बदलें.

डाइट में प्रोटीन कम होने से मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है. फैट लॉस और लीन मसल्स के लिए पर्याप्त प्रोटीन जरूर लें.

कम फाइबर खाने से पेट साफ नहीं रहता और क्रेविंग्स बढ़ती हैं. डाइट में फल, सब्जियां और दालें जरूर शामिल करें.

सुबह का नाश्ता छोड़ने से दिनभर ज्यादा भूख लगती है और ओवरईटिंग के कारण वजन तेजी से बढ़ता है.

शुगर स्पाइक होने से शरीर में फैट स्टोर होता है. डाइट में कॉम्प्लेक्स कार्ब्स और हेल्दी फैट्स शामिल करें.

रोजाना 7-9 घंटे की नींद न लेने से हार्मोंस डिस्टर्ब होते हैं, जिससे भूख ज्यादा लगती है और मेटाबॉलिज्म स्लो होता है.

बहुत ज्यादा या बहुत कम वर्कआउट करना दोनों नुकसानदायक हैं. कार्डियो और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग का सही बैलेंस बनाएं.

दिनभर थोड़ा-थोड़ा लगातार खाते रहने से कैलोरी इनटेक बढ़ जाता है, जिससे फैट बर्न होना रुक जाता है.

इन आदतों को सुधारें, सही डाइट लें और भरपूर आराम करें- असर अपने आप दिखने लगेगा.