कंघी करते ही झड़ते हैं बाल? एक्सपर्ट से जानें 15 दिनों में हेयर फॉल रोकने के 5 तरीके

बदलती जीवनशैली और बालों की सही देखभाल न करने के कारण आजकल हेयर फॉल एक आम समस्या बन चुका है.

एक्सपर्ट के अनुसार, बालों को मजबूत रखने के लिए स्कैल्प की नियमित सफाई सबसे ज्यादा जरूरी है.

बाल धोने (शैम्पू) से पहले प्री-कंडीशनिंग करने से बालों का टूटना और झड़ना काफी हद तक कम होता है.

प्री-कंडीशनिंग के लिए सबसे पहले अपने बालों को थोड़ा गीला कर लें.

गीले बालों पर तेल लगाएं, लेकिन स्कैल्प या सिर पर जोर-जोर से मालिश करने से बचें, इससे बाल टूट सकते हैं.

लंबे बाल हैं तो तेल लगाने के बाद हल्के हाथों से कंघी करें और तेल को 5 मिनट तक लगा रहने दें.

5 मिनट बाद शैम्पू या शिकाकाई जैसे पारंपरिक तरीके से बालों को अच्छी तरह धो लें.

महंगे प्रोडक्ट्स से ज्यादा असरदार एक सही और नियमित हेयर केयर रूटीन होता है.

यदि समस्या बहुत अधिक और लगातार बनी हुई है, तो किसी योग्य डॉक्टर या विशेषज्ञ से परामर्श जरूर लें.