कैंसर कोशिकाओं को ईंधन देती हैं ये 5 आदतें, डॉक्टर ने दी चेतावनी!

अगर आप भी इन छोटी-छोटी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं, तो संभल जाने की सख्त जरूरत है.

कैंसर से बचाव के लिए सही लाइफस्टाइल और बेहतर मेटाबॉलिज्म बेहद जरूरी है. अक्सर हम अपनी दिनचर्या की कुछ आदतों को मामूली समझकर अनदेखा कर देते हैं.

कैंसर सर्जन ने ऐसी ही 5 आदतों से सावधान किया है. ये गलत आदतें शरीर में कैंसर की कोशिकाओं को बढ़ाने में ईंधन का काम करती हैं.

पेट के अंगों के आसपास जमा चर्बी शरीर में हार्मोनल संतुलन को बिगाड़ सकती है. यह चर्बी एस्ट्रोजन का स्तर बढ़ाकर कैंसर का खतरा काफी हद तक बढ़ा देती है.

घंटों एक ही जगह बैठे रहने से मांसपेशियों की सक्रियता और शरीर की इम्युनिटी घटने लगती है. शारीरिक निष्क्रियता से शरीर में सूजन बढ़ती है, जो कैंसर की स्थिति को और गंभीर बना सकती है.

दिनभर बैठे-बैठे चिप्स, जंक फूड और कोल्ड ड्रिंक्स जैसी चीजें खाते रहना बहुत नुकसानदायक है. ऐसा अनहेल्दी खाना शरीर में ऐसा माहौल बनाता है जिससे कैंसर की कोशिकाएं आसानी से पनप सकती हैं.

बीमारी और भविष्य की चिंता के कारण होने वाला लगातार तनाव शरीर पर बुरा असर डालता है. तनाव की वजह से खान-पान, नींद और शारीरिक गतिविधि बिगड़ती है जो कैंसर का कारण बन सकती है.

देर रात तक फोन स्क्रॉल करने या तनाव के कारण पूरी नींद न लेना सेहत के लिए हानिकारक है. नींद की कमी से शरीर की रिकवरी रुक जाती है और बीमारियों से लड़ने की ताकत कम होती है.

कैंसर के खतरे से बचने के लिए अपनी दिनचर्या और खान-पान में तुरंत सुधार लाएं. रोजाना थोड़ा व्यायाम करें, पौष्टिक भोजन लें और तनाव से दूर रहने की कोशिश करें.

कैंसर का इलाज सिर्फ दवाओं तक सीमित नहीं है, बल्कि आपकी अच्छी आदतें भी उतनी ही जरूरी हैं. अगर कैंसर का निदान हुआ है, तो इन सभी 5 जोखिमों से बचकर रहें ताकि रिकवरी तेजी से हो सके.

यह लेख मेडिकल रिपोर्ट्स के आधार पर तैयार किया गया है. किसी भी स्वास्थ्य समस्या या विशेष जानकारी के लिए हमेशा अपने डॉक्टर से परामर्श लें.