लिम्फैटिक वॉकिंग क्या है? जानें सामान्य वॉकिंग से यह कितनी अलग और फायदेमंद है

आजकल सोशल मीडिया पर 'लिम्फैटिक वॉकिंग' नाम का नया वेलनेस ट्रेंड काफी चर्चा में है. यह कोई मेडिकल एक्सरसाइज नहीं, बल्कि धीमी और लयबद्ध वॉकिंग का एक तरीका है.

ब्लड सर्कुलेशन की तरह लिम्फैटिक सिस्टम में कोई पंप नहीं होता. यह मांसपेशियों की मूवमेंट और सांस लेने के दौरान बने दबाव से ही शरीर में आगे बढ़ता है.

लिम्फैटिक सिस्टम शरीर से अतिरिक्त फ्लूइड और टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है. सही मूवमेंट न होने पर शरीर में फ्लूइड जमा होकर सूजन (लिम्फेडेमा) बढ़ा सकता है.

सामान्य वॉकिंग में स्पीड और कार्डियो फिटनेस पर ध्यान होता है, जबकि लिम्फैटिक वॉकिंग में नियंत्रित धीमी चाल, एंकल पंप और गहरी सांस लेने पर जोर दिया जाता है.

डॉक्टरों के मुताबिक, स्वस्थ लोगों के लिए साधारण वॉकिंग भी लिम्फैटिक फ्लो को बेहतर बनाती है. इसके लिए किसी खास 'लिम्फैटिक तकनीक' की अलग से जरूरत नहीं है.

पैरों की मांसपेशियों के सिकुड़ने से जमा फ्लूइड का बहाव बेहतर होता है, जिससे लंबे समय तक बैठने से होने वाली पैरों की हल्की सूजन में आराम मिल सकता है.

ऐसा कोई वैज्ञानिक सबूत नहीं है कि लिम्फैटिक वॉकिंग से सामान्य वॉकिंग की तुलना में ज्यादा वजन घटता है. फैट बर्न के लिए तेज चलना या ज्यादा देर टहलना बेहतर है.

जो लोग वर्कआउट की शुरुआत कर रहे हैं, किसी बीमारी से उबर रहे हैं या भारी कसरत नहीं कर सकते, उनके लिए यह हल्की और सुरक्षित शुरुआत है.

लिम्फैटिक वॉकिंग को किसी चमत्कार के रूप में देखने के बजाय नियमित शारीरिक गतिविधि के एक हिस्से के रूप में अपनाएं. निरंतरता ही सेहत की असली कुंजी है.