पिंपल्स और दाग-धब्बों की 5 मिनट में ऐसे करें छुट्टी!
बदलते मौसम, प्रदूषण और गलत खान-पान की वजह से चेहरे पर अक्सर मुंहासे और जिद्दी दाग-धब्बे निकल आते हैं, जो खूबसूरती फीकी कर देते हैं.
त्वचा में जरूरत से ज्यादा ऑयल (सीबम) बनने और पोर्स बंद होने की वजह से बैक्टीरिया पनपते हैं, जो एक्ने और पिंपल्स का मुख्य कारण बनते हैं.
पिंपल्स से छुटकारा पाने के लिए लोग धड़ल्ले से बाजार वाले केमिकल प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करते हैं, जो फायदे की जगह स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं.
मार्केट के महंगे प्रोडक्ट्स पर पैसे खर्च करने के बजाय, आप अपनी रसोई में मौजूद नेचुरल चीजों से बेहतरीन होममेड फेस पैक तैयार कर सकते हैं.
नीम में जबरदस्त एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो पिंपल्स फैलाने वाले बैक्टीरिया को जड़ से खत्म करते हैं.
ताजा नीम के पत्तों को पीसकर पेस्ट बनाएं, उसमें थोड़ी सी हल्दी और गुलाब जल मिलाएं. इसे चेहरे पर 15 मिनट लगाकर फिर पानी से धो लें.
बेसन चेहरे का एक्सट्रा ऑयल सोखता है, दही स्किन को एक्सफोलिएट करती है और टी ट्री ऑयल बैक्टीरिया पर सीधा हमला करता है.
एक कटोरी में बेसन, दही और टी ट्री ऑयल की कुछ बूंदें मिलाकर स्मूथ पेस्ट बनाएं. चेहरे पर लगाकर हल्के हाथों से मसाज करें और धो लें.
मुल्तानी मिट्टी पोर्स की गहराई से सफाई करती है, जबकि एलोवेरा जेल पिंपल्स की जलन और सूजन को मिनटों में शांत करता है.
इन आसान घरेलू नुस्खों को हफ्ते में 2 से 3 बार अपनाएं. बिना किसी साइड इफेक्ट के आपकी स्किन नेचुरली ग्लो करने लगेगी!