बिना मेहनत चमकेगी बाथरूम की टाइल्स! शशांक अलसी का आसान घरेलू नुस्खा

बाथरूम में रोजाना पानी के छीटों, खारेपन और साबुन की वजह से टाइल्स पर जिद्दी पीलापन और सफेद निशान जम जाते हैं.

बाजार के महंगे और तेज केमिकल युक्त क्लीनर इस्तेमाल करने से टाइल्स की चमक हमेशा के लिए खराब हो सकती है.

शशांक अलसी के अनुसार, इस नुस्खे के लिए एक कटोरी में 3 चम्मच डिशवॉशिंग लिक्विड (बर्तन धोने वाला सोप) निकालें.

अब इसमें 1/3 कप सफेद सिरका (White Vinegar) मिलाएं. सिरके के एसिडिक गुण जिद्दी दाग और चिकनाई आसानी से काटते हैं.

दोनों चीजों को चम्मच से अच्छे से मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भर लें, ताकि इसे टाइल्स के हर कोने पर छिड़का जा सके.

अब इस घोल को टाइल्स पर और विशेषकर उनके जोड़ों (Grout Lines) पर अच्छी तरह से स्प्रे करें, जहां सबसे ज्यादा गंदगी होती है.

स्प्रे करने के बाद इसे तुरंत रगड़ें नहीं. मिश्रण को 5 मिनट के लिए छोड़ दें ताकि यह जमी हुई चिकनाई को ढीला कर सके.

5 मिनट बाद माइक्रोफाइबर कपड़े या स्पंज से टाइल्स को पोंछें- सारा मैल बिना मेहनत के तुरंत साफ हो जाएगा.

अंत में टाइल्स को साफ पानी से धो लें और सुखा लें. आपका बाथरूम बिल्कुल नए जैसा चमक उठेगा.