दमकती त्वचा के लिए खाएं ये 5 जरूरी न्यूट्रिएंट्स
चेहरे पर असली दमक केवल महंगी क्रीम या सीरम से नहीं, बल्कि सही खान-पान और अंदरूनी पोषण से मिलती है.
यह सेल्स के विकास और टिश्यू की सुरक्षा के लिए जरूरी है. कमी होने पर त्वचा का नेचुरल बैरियर कमजोर होने लगता है.
गाजर, शकरकंद, पालक, कद्दू और आम में भरपूर बीटा-कैरोटीन होता है, जिसे शरीर विटामिन A में बदलता है.
यह एक शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट है जो प्रदूषण और UV किरणों से होने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और फाइन लाइन्स को कम करता है.
बादाम, सूरजमुखी के बीज, अखरोट, एवोकाडो, पालक और मूंगफली को अपनी रोजमर्रा की डाइट में शामिल करें.
ओमेगा-3 फैटी एसिड त्वचा में नमी बनाए रखता है. इसकी कमी से स्किन रूखी, बेजान और पपड़ीदार हो सकती है.
अलसी के बीज (पिसे हुए), भीगे चिया सीड्स, अखरोट, सोयाबीन और फैटी फिश ओमेगा-3 के बेहतरीन स्रोत हैं.
जिंक चोट या घाव को जल्दी भरने, नए टिश्यू बनाने और मुहांसों की समस्या को कम करने में मदद करता है.
ग्रीन टी, आंवला, हल्दी और डार्क चॉकलेट में मौजूद पॉलीफेनोल्स सूजन कम करते हैं और त्वचा को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस से बचाते हैं.