मच्छर काटने पर सूजन या फफोले? जानें क्या है स्किटर सिंड्रोम
मच्छर काटने पर छोटा लाल निशान और हल्की खुजली सामान्य है, लेकिन अत्यधिक सूजन और फफोले होना स्किटर सिंड्रोम हो सकता है.
मादा मच्छर जब खून चूसती है, तो अपनी लार त्वचा में छोड़ती है. लार में मौजूद प्रोटीन्स के खिलाफ इम्यून सिस्टम का तीव्र रिस्पॉन्स इसका मुख्य कारण है.
NCBI के अनुसार, मच्छर काटने के 15 मिनट के भीतर लालिमा और सूजन सबसे ज्यादा दिखाई देती है, जो सामान्य मामलों में कुछ घंटों में कम होने लगती है.
स्किटर सिंड्रोम में छोटा दाना बनने के बजाय कई सेंटीमीटर (5 से 20 सेमी तक) के दायरे में तेज लालिमा और सूजन फैल जाती है.
सामान्य बाइट के मुकाबले इसमें खुजली बहुत तेज होती है. प्रभावित त्वचा छूने पर गर्म महसूस होती है और दर्द भी हो सकता है.
कुछ मामलों में काटने की जगह पर कठोरता के साथ फफोले बन जाते हैं, जो बच्चों में काफी सामान्य रूप से देखे गए हैं.
गंभीर हाइपरसेंसिटिविटी में केवल त्वचा का रिएक्शन ही नहीं, बल्कि बुखार और शरीर में अन्य असहज लक्षण भी देखने को मिल सकते हैं.
लालिमा, गर्मी और सूजन के कारण इसे अक्सर बैक्टीरियल सेल्यूलाइटिस समझ लिया जाता है. सही पहचान के लिए डॉक्टर की सलाह जरूरी है.
अगर मच्छर के काटने के बाद सूजन लगातार बढ़ती रहे, तेज दर्द हो, फफोले बनें या बुखार आए, तो तुरंत डॉक्टर से परामर्श लें.