सुबह उठते ही सिर में दर्द? जानें इसके 5 मुख्य कारण और स्लीप एपनिया का सच
रातभर आराम करने के बाद भी सुबह सिर भारी या दर्द महसूस होना काफी परेशान कर सकता है. इसके पीछे कई अलग-अलग कारण हो सकते हैं.
अगर आपने दिनभर कम पानी पिया है या रात में फ्लूइड इनटेक कम रहा है, तो सुबह डिहाइड्रेशन के कारण सिर में दर्द हो सकता है.
रात में बार-बार नींद टूटना या सोने-जागने का समय लगातार बदलना भी सुबह के सिरदर्द की एक बड़ी वजह बनता है.
स्लीप साइकिल बिगड़ने या अधूरी नींद के कारण माइग्रेन का दर्द सुबह उठते ही ट्रिगर हो सकता है.
अगर सिरदर्द के साथ तेज खर्राटे, रात में सांस घुटने जैसा महसूस होना और दिन में बहुत नींद आना जैसे लक्षण हैं, तो यह स्लीप एपनिया हो सकता है.
इसमें सोते समय सांस की नली बार-बार ब्लॉक होती है, जिससे ऑक्सीजन का स्तर प्रभावित होता है और सुबह सिरदर्द महसूस होता है.
हर खर्राटा स्लीप एपनिया नहीं होता, लेकिन अगर खर्राटों के साथ सुबह सिर भारी रहे तो स्लीप डिसऑर्डर की जांच करानी चाहिए.
दिनभर पर्याप्त पानी पिएं, सोने का एक फिक्स समय तय करें और सोने से पहले ज्यादा स्क्रीन टाइम से बचें.
अगर सुबह का सिरदर्द रोजाना होने लगे या इसके साथ सांस रुकने व अत्यधिक थकान के लक्षण दिखें, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें.