इंटरव्यू-एग्जाम से पहले क्यों धड़कता है दिल? जानें इसकी वजह

इंटरव्यू, एग्जाम या पब्लिक स्पीकिंग से पहले होने वाली अस्थायी घबराहट या बेचैनी को सिचुएशनल एंग्जायटी कहते हैं.

हर बार ऐसी घबराहट को एंग्जायटी डिसऑर्डर समझना सही नहीं है. यह किसी खास इवेंट से पहले थोड़े समय के लिए बढ़ती है.

एनसीबीआई के अनुसार, इसमें एंग्जायटी का कारण बिल्कुल स्पष्ट होता है और स्थिति खत्म होने पर लक्षण खुद कम हो जाते हैं.

जब दिमाग किसी स्थिति को तनावपूर्ण मानता है, तो शरीर का नर्वस सिस्टम खुद को चुनौती के लिए तैयार करने लगता है.

इस दौरान हार्ट रेट बढ़ जाता है, सांसें तेज चलने लगती हैं और हथेलियों में पसीना आने जैसी समस्याएं हो सकती हैं.

इंटरव्यू या स्टेज पर बोलते समय सबसे बड़ा डर दूसरों द्वारा अपनी परफॉरमेंस को जज किए जाने का होता है.

एंग्जायटी के दौरान शरीर का 'फाइट और फ्लाइट' रिस्पॉन्स एक्टिव होता है, जिससे सीने में जकड़न या भारीपन महसूस हो सकता है.

किसी भी बड़े इवेंट से पहले पूरी तैयारी रखें, गहरी और नियंत्रित सांसें लें तथा नकारात्मक विचारों को पहचानें.

यदि यह एंग्जायटी बार-बार होने लगे और आपकी रोजमर्रा की जिंदगी को प्रभावित करे, तो प्रोफेशनल जांच बेहद जरूरी है.