Maha Navami Special: कुकर में झटपट बनाएं कंजक वाले मसालेदार काले चने
काले चनों को अच्छी तरह धोकर 5 से 6 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रख दें, ताकि वे अच्छे से फूल जाएं.
भीगे चनों को कुकर में डालें. इसमें तेजपत्ता, दालचीनी, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 4-5 सीटी आने तक पकाएं.
एक कटोरी में धनिया, कश्मीरी लाल मिर्च, हल्दी, जीरा पाउडर, अमचूर और गरम मसाला लें. थोड़ा पानी मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं.
मसालों का पानी वाला घोल तैयार करने से वे भूनते समय जलते नहीं हैं और चनों में बढ़िया स्वाद आता है.
पैन में शुद्ध देसी घी गरम करें. इसमें जीरा, करी पत्ता, कटे टमाटर और लंबी कटी हरी मिर्च डालकर भूनें.
तड़के में बारीक पिसी हींग को थोड़े से बेसन में मिलाकर डालें. इससे चनों में गजब की बाइंडिंग और सुगंध आती है.
अब मसालों का घोल पैन में डालें और घी अलग होने तक भूनें. अंत में हलवाई जैसे स्वाद के लिए कसूरी मेथी छिड़कें.
उबले हुए काले चने और हरा धनिया डालकर मिलाएं, ताकि हर चने पर मसालों की बढ़िया कोटिंग चढ़ जाए.
2 मिनट धीमी आंच पर पकाने के बाद आपका लटपटा काला चना तैयार है. इसे गरमा-गरम पूरी और सूजी के हलवे के साथ परोसें.